रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चन्दौली । डीएम संजीव सिंह ने जनपद में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड व प्रशिक्षित स्नातक की लिखित परीक्षा को शुचिता पूर्ण, नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में संवंधित अधिकारियों को बैठक कर दिशा निर्देश दिया ।      

       गुरूवार को आहूत बैठक में डीएम ने जनपद में बनाए गए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों का पर्याप्त सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई कराने, प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क सैनिटाइजर,  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया । डीएम ने कहा कि परीक्षा के दिन केंद्र से 500 मीटर की परिधि में धारा 144 प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट ,पीसीओ, साइबर कैफे आदि की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र में कार्मिक व परीक्षार्थियों को मोबाइल कैलकुलेटर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णता पाबंदी रहेगी। बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही  फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। 
जनपद में दिनांक 06 अगस्त को सम्पन्न होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड हेतु कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जिसमें 4700 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त नामित केंद्र प्रतिनिधि व स्टैटिक मजिस्ट्रेट  की तैनाती की गई है। यह परीक्षा दिनांक 6 अगस्त को दो पारियों में संपन्न होगी प्रथम पाली प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2:00 से 5:00 तक परीक्षा सम्पन्न की जाएगी। प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 7 व 8 अगस्त, 2021 को आयोजित होगी। जनपद में इसके लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा  दो पालियों में आयोजित होगी।प्रथम पाली प्रातः 9:30 से 11:30 तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की  ड्यूटी लगाई गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *