बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी सी. आर. चौधरी रविवार को बीकानेर आ रहे हैं। चौधरी यहां बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 1 अगस्त जयपुर में होने वाले महाआंदोलन को लेकर बैठक लेंगे।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया 1 अगस्त को होने वाले महाआंदोलन में किस तरह बीकानेर शहर और देहात की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो सके उसको लेकर सी. आर. चौधरी जी का मार्गदर्शन मिलेगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *