बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी की आज भाजपा में वापसी हो गई है। जयपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में आज रात हुई भाटी की घर वापसी के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष नेता राजेन्‍द्र सिंह राठौड सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री भाटी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का विरोध करते हुए भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया था। एक लंबे अंतराल के बाद अब उनकी पार्टी में हुई वापसी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

असल में, भाटी की भाजपा में वापसी की फाइनल स्क्रिप्ट इसी महीने के आरंभ लिख दी गई थी। उनकी वापसी को लेकर शुरूआती दौर में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की अहम भूमिका मानी जा रही है। यहां यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ भाटी की लंबी मंत्रणा हुई थी। तब दोनों ही नेताओं ने मंच भी साथ ही किया था साझा। इसके अलावा  भाटी ने मंच से चंद्रशेखर की तारीफ़ भी की थी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *