शाहपुरा Abhayindia.com साहित्य सृजन कला संगम की ओर से स्थापित लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान इस वर्ष राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि, गीतकार एवं साहित्यकार राजेन्द्र स्वर्णकार (बीकानेर) को दिया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र प्रतिष्ठित इस सम्मान को पाने वाले अब तक के साहित्यकारों में गजानन वर्मा-श्रीरतनगढ़, कल्याण सिंह राजावत-जयपुर दुर्गादान सिंह गौड़-झालावाड़, माधव दरक-केलवाड़ा, रघुराज सिंह हाड़ा-झालावाड़, भंवरजी भंवर-जयपुर, भागीरथ सिंह भाग्य-बगड़, अरूणकांत सॉंचीहर-कांकरोली, पं विश्वेश्वर शर्मा-मुंबई, मुकुट मणिराज-कोटा, गिरीश विद्रोही-श्रीनाथद्वारा, डॉ. खटका राजस्थानी-बिजयनगर, नागराज शर्मा-पिलानी, बिहारी शरण पारीक-जयपुर, नाथूलाल ‘निडर’-अंता, हंसराज चौधरी-रावतभाटा, ताऊ शेखावाटी-सवाईमाधोपुर, आईदान सिंह भाटी-जोधपुर, उपेन्द्र अणु-ऋषभदेव गजादान चारण -डीडवाना, डॉ. इकराम राजस्थानी-जयपुर प्रमुख है।

इस पुरस्कार के अन्तर्गत नकद राशि के अलावा शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये जाने की परम्परा रही है। प्रति वर्ष यह सम्मान लोककवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अंतर्गत दिया जाता है। इस वर्ष यह कवि सम्मेलन लोक कवि मण्डेला की 27वीं पुण्यतिथि के परिप्रेक्ष्य में 16 दिसम्‍बर को रात 8 बजे त्रिमूर्ति सर्किल शाहपुरा पर आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि इस वर्ष शाहपुरा जिला स्थापना के बाद होने वाला यह पहला आयोजन ऐतिहासिक होगा। इस आयोजन को अलग स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *