चकिया /चन्दौली । चकिया तहसील के सैदूपुर कस्बे में मंगलवार को घर मे रखे रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। अचानक घटे इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को सबसे पहले चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी में स्थित बी एच यू के  ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।   

        प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के कोरिया थाना क्षेत्र के मवसा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र सैदुपुर कस्बे में फ़ास्ट फूड की दुकान चलते हैं।साथ ही उन्होंने कस्बे में ही किराए पर कमरा ले लिया  था। रोज  की तरह आज भी अपने कार्य के लगे हुए थे,  पुष्पेंद्र ने एक ही दिन पूर्व गैस सिलेंडर खरीदा था। जिसमे गैस रिसाव  के चलते आग लग गई। जिसकी चपेट में आ कर पूरा परिवार झुलस गया। जिसमे पुष्पेंद्र 30 वर्ष,पिता सुरेश 50 वर्ष, पत्नी प्रियंका 28 वर्ष, अनन्या 5 वर्ष,गौरी 1 वर्ष झुलस गए वही चिकित्सको द्वारा गौरी व अनन्या को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *