रिपोर्ट : अजीत पाठक

बबुरी चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर रतराव गाव मे मंगलवार की देर शाम दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गयी । जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों के तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले आई और जाच मे जुट गयी ।  

      इस घटना मे पहले पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया कि मंगलवार की देर शाम गाव के कुछ युवकों ने एक लड़की को भद्दे कमेन्ट किए जिसपर लडकी ने विरोध किया । देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गयी और दोनो पक्षों मे लाठी डण्डे चलने लगे।  घटना में एक पक्ष के सीता 36 वर्ष, मंजू 53 वर्ष तथा सीता 36 वर्ष को चोटें आई । वहीं दूसरे पक्ष के हनुमान 45 वर्ष तथा पूजा 22 वर्ष को भी चोटें आई । इसी बीच बबुरी थाने पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुच गयी और दोनो पक्ष के तीन लोगो को गिरफ्तार कर थाने ले आई । इस मामले मे दूसरे पक्ष के हनुमान बिन्द का आरोप है कि चुनावी रंजीश में शाजीसन मारपीट किया गया है । कोई छेड़छाड़ की घटना नही हुई है।  इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों मे मारपीट की घटना संज्ञान मे है । कुछ लोग घायल हैं । दोनो पक्ष के तीन युवकों को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *