रिपोर्ट : विशेष संवाददाता
सोनभद्र । जिले के कर्मा ब्लाक के बट गांव में मुहल्ला क्लास के दौरान बिना मास्क बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक से सवाल पूछे जाने पर शिक्षकों ने कुछ बाहरी लोगों की मदद से पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथाबाही किया । मामला बढता देख ग्रामीणों ने बीच बचाव कर पत्रकार को सुरक्षित बाहर निकाला ।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बट गाव मे परिषदीय स्कूल के शिक्षकों द्वारा स्कूल के बगल स्थित शिव मंदिर में बच्चो को बुलाकर मुहल्ला क्लास चलाया जा रहा था । इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की मोहल्ला क्लास मे सैकड़ों बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का उलंंघन करते हुए बैैठाए गये हैं तथा बिना मास्क लगाए शिक्षक बच्चो को पढ़ा रहे हैं ।सूचना मिलने पर पत्रकार बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा इस सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उसका वीडियो बनाने लगे जिस पर अध्यापकों ने नाराजगी जताते हुए झगड़ा करने लगे । इसी बीच शिक्षको ने कुछ अराजक तत्वों को बुला लिया तथा पत्रकार बृजेश कुमार सिंह के साथ हांथा-बाही करना शुरू कर दिए । इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पत्रकार बृजेश कुमार सिंह का बचाव किया तथा उनको किसी तरह से बचा कर वहां से निकाला । घटना के तुरंत बाद सुकृत चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को सूचित किया गया लेकिन मौके पर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची । जिससे पत्रकारों में रोष व्याप्त है । सवाल यह है कि सच दिखाने का खामियाजा पत्रकार आखिर कब तक भुगतेंगे ? उत्तर प्रदेश में यह पहली घटना नही है जब किसी पत्रकार को कवरेज से रोकते हुए मारपीट किया गया है। आएदिन प्रशासन के सह पर दबंग पत्रकारों के साथ मारपीट कर रहे हैं वहीं प्रशासन ऐसी सूचनाओं पर कान मे तेल डाल कर पड़ी रहती है ।
