चंदौली/बबुरी । बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते पिछले 24 घंटे से बबुरी पावर हाउस से जुड़े लगभग 90 गांव की आपूर्ति बंद है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली न होने के चलते लोगों के घरों में लगे हुए इन्वर्टर शोपीस बने हुए हैं। जिससे उजाले के लिए लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है । लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज है । बिजली की जानकारी के लिए ग्रामीण कंट्रोल रूम पर फोन कर के परेशान है। बता दे कि सबसे ज्यादा समस्या पानी को लेकर है। सुबह से ही लोग सरकारी हैंडपंपो पर पानी के लिए कतार लगाये देखे गये । पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी पावर हाउस से गायब है ।
विद्युत कर्मियों के 72 घंटे हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन फेल साबित हो रहा है। 24 घंटे से बिजली गायब होने से ग्रामीण काफी परेशान रहें। वही बबुरी सब स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *