बीकानेर Abhayindia.com शरद पूर्णिमा पर ग्रहण होने के कारण श्री बजरंग धोरा धाम में उत्सव व जागरण का आयोजन नहीं होगा। मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि 28 अक्‍टूबर को चन्द्र ग्रहण होने के कारण मन्दिर में हर साल आयोजित होने वाले जागरण व खीर वितरण का कार्यक्रम नहीं होगा।

दाधीच ने बताया कि भक्तों के लिए दर्शन का समय सुबह 6.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक रहेगा। सूतक के कारण 4 बजे मंदिर के कपाट पूर्णतया बंद कर दिए जाएंगे। रविवार को सुबह 7 बजे शुद्धिकरण के बाद श्रद्धालुजन बाबा के दर्शन कर पाएंगे। भक्तों से निवेदन है सूतक काल मे अपने घर से ही हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड करेंं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *