बबुरी । क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की दोपहर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत की वीडियो कांफ्रेंसिंग का प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया ।

       इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे ने लाभार्थियों तथा ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत का शपथ दिलाया । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे जिनका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया । इसके पूर्व उन्होंने मा सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । कार्यक्रम में बड़े टेलीविजन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग को प्रसारित किया गया । प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से कई राज्यों के लाभार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और उनके अनुभवों के बारे में जाना । प्रसारण के दौरान कार्यक्रम में जुटे लोगों ने उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनी ।
शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *