चंदौली/बबुरी । राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल चकिया चंदौली में खबरी चैनल और आदर्श जन चेतना के द्वारा सोशल मिडिया पर डिबेट (एडवांटेज एंड दिसडवांटेज) का आयोजन किया गया!जिसमें छात्रों की दो टीमें ने अपने अपने तर्क प्रस्तुत किये!कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना और स्वागतगान के साथ हुआ!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन चेतना समिति के संरक्षक डॉ परशुराम सिंह ने सोशल मिडिया के उपयोग और उनके दुरपयोग पर प्रकाश डाला और क्षेत्र में मदर टरेसा और प्रमुख समाज सेविका डॉ गीता शुक्ला ने छत्राओं का हौशला अफजाई करते हुए जुर्म के खिलाफ आगे आने को कहा वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य सरकारी ग्राम विकास बैंक के चकिया शाखा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने अपने विचार रखे!कार्यक्रम में डिबेट के साथ साथ बच्चों ने अन्य सामाजिक क्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र से सम्बंधित विषयों पर चर्चा किये!कार्यक्रम के दौरान राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के एम डी शाहिद अली, वाईस चेयर मैन शाहिल अली और स्कूल के डायरेक्टर परवीन ने अपने विचार रखते हुए सोशल मिडिया के लाभ और हानियों के बारे बताया!आदर्श जन चेतना समिति और खबरी चैनल के द्वारा स्वच्छ व स्वस्थ मानसिकता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर परवीन रुस्तम को उत्तर प्रदेश जन चेतना समित संरक्षण के द्वारा प्रदेश चेतना अवार्ड देकर सम्मानित किया गया!इस अवसर पर प्रिंसिपल साईं शिवम सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *