
भदोही / सुरियावां । जनपद में कानून व्यवस्था का खौफ एक बार फिर अपराधियों के सिर से उतर गया है ,इस बार सुरियावां टाउन के अम्बेडकरनगर वार्ड नम्बर एक मे राजकुमार मोदनवाल ,हरसू मोदनवाल के घर पर वार्ड नम्बर बारह के सोनू मोदनवाल पुत्र राजेश मोदनवाल ने अपने दबंगई के बल पर अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया ।जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चियों को भी घर मे घुसकर बुरी तरह से पीटा ,खौफ़ से भयभीत हरसू मोदनवाल का परिवार घर से बाहर नही निकल रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार सुरियावां वार्ड नम्बर एक के कृष्ण कुमार गुप्ता एवं वार्ड नम्बर 12 के सोनू मोदनवाल दोनों वैवाहिक एव मांगलिक कार्यो में डीजे बजाने का काम करते है , कृष्ण कुमार गुप्ता पर अपने व्यापारिक वर्चस्व को स्थापित करने के लिए सोनू मोदनवाल आये दिन उनके परिवार से विवाद करता रहा है , 19 अगस्त को रात्रि में सोनू मोदनवाल के गुट ने इसी अदावत के द्वेषवश कृष्ण कुमार गुप्ता के भाई राजकुमार मोदनवाल के घर पर चढ़ाई कर दिया और महिलाओं तथा बच्चियों को गालियां देना शुरू कर दिया ।इस मामले को लेकर जब पड़ोस के लोग इकट्ठा होकर आपत्ति दर्ज कराई तो एक साथ सोनू मोदनवाल के गुट ने इन लोगों पर हमला बोल दिया, जिसमे राजकुमार मोदनवाल के पड़ोसी हरसू मोदनवाल को सबसे बुरी तरह से पीटा ,यही नही घरों की महिलाओं ने बताया कि इनकी दबंगई इस स्तर पर उतर गई थी कि महिलाओं और बच्चियों को घरो में घुसकर लिटा -लिटा कर पीटा ,इस समय राजकुमार मोदनवाल और कृष्ण कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने जब बीच बचाव का प्रयास किया तो इन्हें भी पीटा गया ,महिलाओं ने बताया कि जब घर के कुछ पुरूष लोग मकदूम शाह की मजार पर दर्शन करने गए थे तो सोनू मोदनवाल ने इस बात का पता कर लिया और अचानक से अपने कई साथियों के साथ इन परिवारों पर धावा बोल दिया ।जिनमे कई लोगों को चोट आई है ,सबसे ज्यादा चोट हरसू मोदनवाल को आई है जिन्हें इनके द्वारा बुरी तरह से पीटा गया ,बताया जा रहा है कि दबंगो की खौफ़ से हरसू के परिवार ने अपनी बेटी ,पत्नी सहित खुद को घर मे कैद कर लिया है ।
राजनीतिक पकड़ के चलते सोनू मोदनवाल पुत्र राजेश मोदनवाल ने अपना मेडिकल बनवा कर अब खुद ही पीड़ित परिवार को मुकदमे में फंसाने की तैयारी कर रहा है ।इस सम्बंध में एस एच ओ सुरियावां ने बताया कि ऐसी किसी भी प्रकार की घटना की कोई सूचना अभी नही मिली है ,यदि इसकी ठोस जानकारी मिलती है तो तत्काल निष्पक्ष जांच करते हुए पुलिस द्वारा करवाई की जाएगी ,जो भी दोषी होगा उसे दण्डित कराया जाएगा ।
