रिपोर्ट  : अशोक जायसवाल 

रास्ते के विवाद में फूक दी झोपड़ी । झोपड़ी में आग लगाकर दबंग फरार। तमाशबीन बन देखती रह गयी पुलिस । कंदवा थाना क्षेत्र के बकौरी गांव का मामला

चंदौली।  चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा गरीब व्यक्ति की झोपड़ी फूके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसमे दबंग व्यक्ति कुछ वर्दीधारीयो की मौजूदगी में झोपड़ी में आग लगा देता है। और पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है । ग्रामीणों के उग्र होने के बाद दबंग मौके से फरार हो जाता है। वायरल वीडियो चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के बकौरी गांव की बताई जा रही है । वीडियो मे उत्तर प्रदेश मे सुशासन का असली रूप साफ देखा जा सकता है । मौके पर खडे पुलिसकर्मी किस मजबूरी मे दबंग को नजर अंदाज कर रहे हैं यह समझ से परे है।  देखा जाय तो केवल पूर्वांचल के बनारस आजमगढ़ और चंदौली जिलों में इन दिनो दर्जनों केस ऐसे हाईलाईट हैं जिसमें दबंग दलित व शोषित समाज के लोगो के साथ ज्यादती कर रहे हैं।    

देखें वीडियो

      फिलहाल समाजवादी पार्टी के मनोज सिंह काका ने अपने ट्वीटर एकाउंट से इस घटना की शिकायत आला अफ्सरान से की है । देखना यह है कि इस घटना मे पीड़ित को न्याय मिलता है या उत्तर प्रदेश के अन्य मामलों की तरह यह मामला भी दबंगो की पहुच के आगे दम तोड़ देती है। राष्ट्र संदेश ने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए थाना प्रभारी कंदवा से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया लेकिन उनके नम्बर से सम्पर्क नही हो पाया ।      

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *