रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

सेवराई। सरैला गांव मे ग्राम प्रधान सलमा खातून के नेतृत्व मे कोविड-19 कैंप का आयोजन कर कुल 115 लोगो का टीकाकरण किया गया ।

सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा विकासखंड अंतर्गत सरैला गांव में ग्राम प्रधान सलमा खातून के द्वारा लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के उद्देश्य से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य टीम से सविता यादव एवं लैलून खातून के द्वारा गांव के कुल 115 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण किया गया। इस दौरान गांव के लोगों मे टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह रहा। इस मौके पर मुहम्मद राशिद खान, असगर खान, अकबर खान, जुलकरनैन खान आदि मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि तौसीफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *