बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकी दास कल्‍ला के विरोध में कांग्रेस नेता राजकुमार किराड़ू आज आक्रामक नजर आए हैं। उन्‍होंने यहां गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बगेची के सभागार में अपने समर्थकों के साथ संवाद के दौरान मंत्री कल्‍ला को चुनाव में हराने का संकल्‍प लिया।

किराड़ू ने कहा कि वे 1980 से कांग्रेस और कल्‍ला का साथ देते आ रहे हैं लेकिन इस बार बीकानेर के हित में वे इन्‍हें हराने के लिए तन, मन और धन से जुटेंगे। उन्‍होंने अपने समर्थकों से साफतौर पर कहा कि वे इस चुनाव में निर्दलीय या अन्‍य किसी भी राजनीतिक दल से प्रत्‍याशी के तौर पर मैदान में नहीं आएंगे। वे इस बार केवल और केवल मंत्री कल्‍ला को हराने के लिए जी जान से जुटेंगे।

किराड़ू ने अपने समर्थकों से कहा कि पिछले चुनाव में मंत्री कल्‍ला ने आश्‍वस्‍त किया कि आमजन के साथ उनके और उनके समर्थकों के काम करेंगे लेकिन बाद में वे भूल गए। मेरी खुद की बहन, जो मोतीगढ में प्रबोधक पद पर कार्यरत उसको भी वे यहां डेपुटेशन से लेकर नहीं आए। किराड़ू ने कहा कि मंत्री कल्‍ला मीडिया से बातचीत के दौरान मुझे अपना भाई बताते हैं, लेकिन पूछना चाहता हूं कि पांच साल तक भाई को याद क्‍यों नहीं किया? असल में मंत्री कल्‍ला पांच साल तक सत्‍ता के नशे में चूर रहे।

किराड़ू ने कहा कि इस चुनाव में हमें ऐसे प्रतिनिधि को चुनकर विधानसभा भेजना है जो विकास के विकास और आम जन के हित की बात करने वाला हो। हमें भय और अपराध के माहौल से मुक्‍त होना है।

बीकानेर में मंत्री कल्‍ला के लिए चुनौती बने किराड़ू की मान मनौव्‍वल शुरू, दिल्‍ली से आए…

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *