जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जारी इस घोषणा पत्र में दर्जनों घोषणाएं की गई है। इनमें खासतौर से चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा घोषणा पत्र में युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार सृजन के साथ ही चार लाख नई सरकारी नौकरियां का तोहफा देने का वादा किया गया है। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा को भी शामिल किया है। किसानों के लिए एमएसपी कानून और दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज देने की भी घोषणा की गई है।

इसी तरह श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर को 100 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर होगी 150 किया जाएगा।

ये हैं घोषणा पत्र की अहम बातें…

* राज्य स्तरीय खेल मित्र कैडर का होगा गठन

* दोगुने नए मॉडल स्कूल खोले जाएंगे

* नई राज्य शिक्षा नीति लाई जाएगी

* राज्य विश्वविद्यालयों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे

* राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक की भांति आयोजन किए जाएंगे

* खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए संभाग स्तर पर उत्कृष्ट केंद्रों की स्थापना

* राजीव गांधी छात्रवृत्ति का विस्तार किया जाएगा

* आरटीई (शिक्षा का अधिकार) का दायरा बढ़ाकर कक्षा 12 तक किया जाएगा

* गांवों में मैदान, पुस्तकालय, जिम इत्यादि निर्माण

* गांवों में शतप्रतिशत इंटरनेट संचार का लक्ष्य

* पंडित जवाहरलाल नेहरू ग्रामीण विकास अनुसंधान संस्थान की स्थापना

* ‘किफायती’ व ‘सभी के लिए आवास’ की सुनिश्चितता

* जिला इनोवेशन फंड 10 करोड़ रुपए व ब्लॉक इनोवेशन फंड 1 करोड़ रुपए होगा

* पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को मासिक मानदेय दिया जाएगा

* घुमंतू समुदाय की बेहतरी हेतु चरवाहा कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *