रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसका निरीक्षण करने वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल नगर पालिका स्कूल पहुँचे। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कमिश्नर ने जिले के अधिकारियों से बच्चों को लग रही वैक्सीन की जानकारी ली तथा वैक्सिन लगवाने के लिए कतार में खड़े बच्चों से भी बात की।       10 जनवरी से 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई है। नगर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिस का निरीक्षण करने बुधवार की शाम वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *