जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का अहसास लगातार बढ़ रहा है। इसका आम जनजीवन पर भी असर दिखाई देने लगा है। बीते तीन दिनों से पारा भी लगातार गिर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने के साथ सर्दी तेज होगी। दस दिसम्बर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इसके असर से सर्दी बढ़ जाएगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 10 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा।

विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में भी प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था, जो अब कम हो गया है। वहीं 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *