बीकानेर Abhayindia.com नगर विकास न्यास द्वारा न्यास परिसर में बुधवार को पौध वितरण कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने शहरवासियों को पौधे वितरित किए।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे लिए अनमोल हैं। ये पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने और शहर को हरा भरा बनाए रखने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक शहरवासी कम से कम एक पौधा लगाए और इसके संरक्षण का संकल्प ले।

नगर विकास न्यास सचिव यशपाल अहूजा ने बताया कि न्यास द्वारा अपने स्तर पर हरियाली के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक शहरवासी का जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ न्यास द्वारा यह पहल करते हुए पहल की गई है।

कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवाणी ने किया। इस अवसर पर यशपाल गहलोत, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया, नरेश चुग, डॉ. मिर्जा हैदर बैग, मनमोहन कल्याणी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *