रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चंदौली । सोमवार की दोपहर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह ने बबुरी थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर मौजूद शस्त्रों का जायजा लिया। इसके अलावा बैरक व खाने की मेस का भी निरीक्षण किया । मेस व बैरक में साफ सफाई पर क्षेत्राधिकारी ने संतोष प्रकट किया ।   

        क्षेत्राधिकारी चकिया ने बबुरी थाने के निरीक्षण के दौरान दफ्तर में रखे अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से सभी रजिस्टर में अपराध अंकित होने तथा कार्रवाई के बारे में जानकारी ली । क्षेत्राधिकारी ने थाने पर मौजूद दरोगा व पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाए खुद भी शस्त्र के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इसके पश्चात वे पुलिसकर्मियों के बैरक में पहुंचे तथा सुविधाओं की जानकारी ली । पुलिस कर्मियों से समस्याओं के बारे में भी पूछा। कंप्यूटर कक्ष में निरीक्षण करते हुए आनलाइन कार्य का निरीक्षण किया ।  क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह ने बताया कि थाने मे पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के संचालन के बारे में अच्छी जानकारी है थाना परिसर में साफ सफाई संतुष्टिजनक है ।  

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *