बबुरी । गुरुवार को कस्बे के कैम्ब्रिज कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल के 23 वें वार्षिक उत्सव में विद्यालय के बच्चों ने अपने उम्दा प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया । मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

           इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विद्यालय अध्यापकों की सेवा एवं समर्पण से ही पल्लवित व पुष्पित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बालक-बालिकाओं की रूचि एवं सामर्थ्य के अनुसार उन्हें शिक्षित कराएं। उन पर किसी प्रकार मानसिक दबाव न डालें। पढ़ाई-लिखाई के साथ इस तरह के कार्यक्रम से उनका सर्वांगीण विकास होता है। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने स्वागत गीत , पंजाबी डांस, ग्रुप डांस ,रावण वध ,नाटक इत्यादि 

एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोना जायसवाल,रवि जायसवाल, नारायण , सिमा जायसवाल,सुशील , सोनू केशरी ,  नीलम , प्रीति इत्यादि लोग मैजूद रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *