चंदौली । जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बबुरी थाना और एसटीएफ टीम को एक बड़ी सफलता मिली । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर लगभग 50 लाख का गाजे के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया ।  

         मंगलवार की अलसुबह बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ गाजा तस्कर आन्ध्र प्रदेश से उड़ीसा,झारखण्ड व बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश के चन्दौली के रास्ते जनपद भदोही में गाजे की बहुत बड़ी खेप लेकर जाने वाले हैं । मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए लेवा मार्ग पर थानाध्यक्ष ने एसटीएफ लखनऊ की टीम के साथ भारी फोर्स लगा दी थोड़ी देर बाद एक कंटेनर आती दिखाई दी । पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का संकेत दिया । जिसपर कंटेनर सवार तस्कर रफ्तार बढ़ा कर भागने का प्रयास करने लगे । लेकिन पहले से चौकन्नी एसटीएफ टीम ने पीछा कर, रास्ता अवरोध कर वाहन को रोक लिया । वाहन के रूकते ही कंटेनर मे सवार छ: तस्कर कूदकर भागने लगे । पुलिस ने दो तस्करो को दबोच लिया । इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए चार तस्कर भागने में सफल हो गये । कंटेनर की तलाशी लेने पर बिस्कुट और चॉकलेट के कार्टून के बीच छिपा कर रखा गया 5 कुन्तल 20 किलोग्राम अवैध गाजा बरामद हुआ । पकड़े गये तस्करो ने अपनी पहचान मो0 मुनाजिर पुत्र छेद्दा निवासी अनवर नगर करोला थाना कटहार जनपद मुरादाबाद तथा इमरान पुत्र नासिर अली निवासी महमूदपुर माफी थाना मनाठेर जनपद मुरादाबाद के रूप में बताई । इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गये अवैध गाजा की अनुमानित किमत लगभग 50 लाख है । गाजा के साथ दो अभियुक्त पकड़े गये हैं,  चार अन्य फरार हैं। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है,  जल्दी ही उन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *