
चंदौली पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त सुनियोजित ढंग से ग्राहक सेवा केन्द्रो को निशाना बनाते थे । लूट से पहले करते थे केन्द्र की रेकी । कई राज्यों में सक्रिय थी लूटेरों की टीम
चन्दौली । रविवार को चन्दौली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय लूटेरा गिरोह का पर्दाफास करते हुए मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अन्तर्राज्जिय लूटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है।
चंदौली एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोक थाम तथा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि वांछित अभियुक्त धीरज राय अपने दो साथियों के साथ शिवगढ़ मोड़ पर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की संयुक्त टीम शिवगढ़ पहुंची। पुलिस के अनुसार शिवगढ़ पहुंचने के बाद पुलिस ने जब अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर झोक दिया और भागने लगा। भागने के चक्कर में अभियुक्त का बाइक फिसल गया और अभियुक्त गिर गया। जिसके बाद चौकन्ने पुलिसकर्मियो ने मौके से तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। तलाशी में अभियुक्तों के पास से एक तमंचा व कारतूस सहित नगद 25 हज़ार रुपये बरामद हुए।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम धीरज राय, निवासी चन्दौली, हिमांशु सिंह निवासी बिहार तथा आशीष रंजन तिवारी निवासी बिहार है। पुलिस नै बताया कि पूछताछ में अभियुक्त धीरज ने बताया उसका 8-10 की संख्या में एक गिरोह संचालित है जो ग्राहक सेवा केंद्रों में रेकी कर लूटने का काम करता है। बताया की बीते 6 मई को तुलसी आश्रम ग्राहक सेवा केंद्र पर उसने तीन साथियों के साथ लूट की थी जिसमे उन्हें 28 हज़ार रुपया मिला था । जिसके बाद 25 मई को उसने धानापुर ग्राहक सेवा केंद्र पर रेकी किया था और उसके 5 साथियों ने लूट के घटना को अंजाम दिया था। 16 जुलाई को उसने सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइया गाँव मे ग्राहक सेवा केंद्र पर रेकी किया था जहाँ उसके दो साथियों ने लूट की वारदात को अंजाम देते समय पकड़े जाने पर एक को गोली मार हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने के वाद गाजीपुर, अहरौरा तथा सोनभद्र में भी ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
