Source: बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में चिंतामणि जैन मंदिर के मूल मंदिर को छोडकर शेष जमीन का फर्जी तरीके से कूटरचित दस्‍तावेजों से पट्टा बनाकर जारी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी सहित सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी चंद्र सिंह पारख निवासी गोगागेट सर्किल बीकानेर एवं हाल मंत्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्‍यास बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने षडयंत्र करके मूल मंदिर को छोडकर शेष जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा जारी करवा लिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर सुशील कुमार स्‍वामी निवासी नापासर, ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच, गजधर, हरिराम उपसरपंच, किसनलाल सोनी व मोडाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *