Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति के हाथ बांध कर उसे क्‍वार्टर में ले गए और मारपीट की गई। परिवादी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने एक यातायात सिपाही और हिस्‍ट्रीशीटर सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी नोखा के लालमदेसर छोटा निवासी प्रेमप्रकाश सारण पुत्र नानूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्‍त से रुपए लेने के लिए जा रहा था। इस दरम्‍यान आरोपियों ने मुझे पकड़ लिया और अपने क्‍वार्टर में ले गए, जहां रस्‍सी से बांध कर मेरे साथ मारपीट की और रुपए छीन कर ले गए।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर शेर सिंह, शेर सिंह की पत्‍नी, एक यातायात पुलिस के सिपाही व एक पठान नाम के हिस्‍ट्रीशीटर सहित दो अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सदर शालिनी बजाज को सौंपी गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *