
बरसात का मौसम सभी को पसंन्द है, इस मौसम में खाने -पीने के शौकीनों के लिए गरमा -गरम पकौड़े और चाय जहाँ लोग पसंद करते है ,वहीं तैलीय त्वचा आपके बालों और त्वचा पर अपना विपरीत प्रभाव डालते है ।इस मौसम में अधिकांश लोंगो को वर्षा के जल में भीगना पसंन्द है ,यही एक मूल कारण है जो आपकी त्वचा और बालों पर अपना विपरीत प्रभाव छोड़ते है।इस मौसम में हवा में आर्द्रता अधिक होने के कारण व्यक्तियों के त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ते है,जिससे कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का जन्म होता है ।इससे त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता पर नकारात्मक असर पड़ता है ।त्वचा पर बनी नमी बालों के झड़ने और रूसी जैसी बीमारियों को लाकर व्यक्तियों की परेशानी बढ़ा देती है ।
हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही घरेलू उपचार से जो प्राकृतिक रूप से आपकी समस्या से छुटकारा दिला सकती है ।
मानसून में त्वचा की देखभाल
1- इस मौसम में लोग पानी पीने की मात्रा में लापरवाही करते है ,इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ।पानी शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखेगा।यह शरीर मे पैदा होने वाले टॉक्सिन्स को बाहर कर देगा ।
2- हमेशा प्राकृतिक रूप से पौष्टिक आहार पर जोर दे ।
3-यदि मानसूनी मौसम में त्वचा रूखी हो तो ताजा दही,देशी घी या शहद को त्वचा पर लगाना चाहिए ।
4-मानसूनी मौसम में बादाम और शहद को अच्छी तरह मिलाकर त्वचा पर लगाये ।
5- मानसूनी मौसम में वायुमंडल में मौजूद छोटे-छोटे कण तेज हवाओं के चलने से हमारी त्वचा में आकर चिपक जाते है, जिससे त्वचा संबंधी बीमारियों का जन्म हो जाता है, इसमे चेहरे पर मुहांसे और फुंसियां निकलने लगती है ।यदि जब आपके साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाये तो इसे हाथों से बार-बार छुए नही ।
बालों के ख्याल रखने के उपाय
1- मानसूनी मौसम में बालों को अधिक से अधिक मसाज करें ,सम्भव हो तो इसके लिए गुनगुने तेल का भी आप इस्तेमाल कर सकते है ।
2- मौसम में यदि आप पूरी तरह भीग जाएं तो शैम्पू का इस्तेमाल करके बालों को जरूर धोए हो सके तो इसमें कंडिशनर का भी इस्तेमाल करें ।इसके लिए एक सावधानी यह भी बरतनी होगी बालों को अच्छी तरीके से धोएं और यह ध्यान रखे शैम्पू का कोई कण बालों में रह न जाये ।
3-गीले बालों में तुरन्त कंघी न करें, क्योंकि यह समय बालों के लिए अत्यंत नाजुक अवस्था होती है, इसलिए इसे बिना तौलिए से पोछे रूप से सूखने के लिए छोड़ दे ,सूखने के बाद ही कंघी का इस्तेमाल करें।4-अपने खान-पान में पोषकता का भरपूर ख्याल रखें ।इसमे हरी सब्जियां, सलाद, दूध, अंडा, मछली जैसे प्राकृतिक आहार को बढ़ावा दे ।घर से बाहर निकलें तो बालों को ढक ले और जितना हो सके प्रदूषण से बचने की कोशिस अवश्य करें ।
