बबुरी । बसंतपुर रजवाहा में आवश्यकता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण हटिया गांव के पास नहर का तटबंध टूट गया, जिससे आसपास के लगभग दो सौ बीघे धान की फसल पुरी तरह से जलमग्न हो गयी । जिससे किसानो में अपनी फसल को लेकर चिन्ता बढने लगी है ।  

     कुछ दिनो से हो रही बरसात तथा नहरों मे छोड़े गये अत्यधिक पानी के कारण कमजोर तटबंध पर सोमवार से ही दबाव बन रहा था । किसानों ने खतरे को भांपते हुए कमजोर तटबंध पर मिट्टी चढ़कर रोकने का भी प्रयास किया लेकिन बुधवार की दोपहर पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध टूट गया तथा मोटी धार के साथ नहर का पानी किसानो की खेतो मे भरने लगा । शाम होते होते किसानों के माथे पर बल पडने लगे । किसानो ने अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक के फोन घनघनाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ । बुधवार की देर शाम तक हटिया,  बसंत पुर, धनेजा हडरिका सहित क्षेत्र के तमाम गांव के किसानो का खेत पूरी तरह से लबालब भर गया । किसानो ने आशंका जताई है कि विभाग तुरंत नहर मे पानी की सप्लाई नही रोकता है तो किसानों के लगभग दो सौ बीघे की खेती बरबाद हो जाएगी।  खेतों मे रोने गये धान के बीए गल जाएंगे , जिससे किसानो की कमर टूट जाएगी । सतीश मौर्य,  बिजयी मौर्य,  रजनीकांत उपाध्याय , पप्पू मौर्य आदि किसानों ने माग किया है कि सम्बंधित अधिकारी नहर मे छोड़े जा रहे पानी को तुरंत रोके, ताकि किसानों की फसल बरबाद होने से बच सके । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *