Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक को को बेहोश कर सारे कपडे उतार दिए। बाद में वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दस लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पूगल के जालवाली गांव निवासी 34 वर्षीय मोहम्‍मद खां पुत्र बागे खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अनिल बिश्‍नोई ने उसे शराब में नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में आरोपी ने उसके सारे कपडे उतार कर वीडियो बना लिया और पैसे नहीं देने पर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर मैंने 9999 रुपए फोन पे पर भेज दिए लेकिन अब वह दस लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गंगाशहर थानाप्रभारी कर रहे हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *