बबुरी चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के गौड़िहार गांव के पास एक गल्ला आढत की दुकान का शटर चाड़कर शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग 50 बोरी चावल तथा ₹35000 नगद पर हाथ साफ कर दिया । सुबह दुकान का चढ़ा हुआ शटर देख कर ग्रामीणों ने दुकानदार को घटना की जानकारी दी ।    

            जानकारी के अनुसार बबुरी कस्बा निवासी बबलू केसरी की गौरिहार बाजार स्थित चंद्रप्रभा नदी के पुल के पास आढत की दुकान है ।  शुक्रवार को दुकान बंद करने के बाद बबलू घर लौट आया तथा शनिवार को सप्ताहिक बंदी के कारण दुकान पर नही गया । रविवार की सुबह आस पास के ग्रामीणों ने दुकान का शटर चढा हुआ देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया । देखते ही देखते दुकान के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी । लोगो ने इसकी सूचना दुकानदार बबलू को फोन कर दी । जिसपर बबलू दुकान पर पहुच गया । अंदर जाकर देेेेखने पर गोदाम से पचास बोरी चावल गायब थे तथा दुकान के दराज को खोल कर चोरों ने पैतीस हजार रूपये भी चुरा लिए थे । इस पर दुकानदार ने घटना की जानकारी बबुरी पुलिस को दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया । दुकानदार बबलू ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर को चाडकर दुुुकान के गोदाम में रखे लगभग पचास बोरी चावल तथा दराज मे रखे पैतीस हजार रूपये चोर चुरा ले गये हैं । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *