चंदौली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद दर्शना सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सलोनी सिंह राठौर के नेतृत्व में चकिया तिराहे के समीप दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प व बुके देकर भव्य स्वागत किया।  

     इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत हूँ। आप सभी लोगों ने जो स्नेह मुझे दिया है । मैं उसे जीवन पर्यंत स्मरण मे रखूगी। समाज में महिलाओं की स्तर मे सुधार लाने के लिए हमेशा प्रयास करूंगी । इस मौके पर सलोनी सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बुके दे कर अभिनन्दन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से रेखा सिंह निमिषा सिंह , आशा सिंह , जितेंद्र , वीरेंद्र , प्रताप , सिंह, जितेंद्र राय, विक्की सिंह  सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *