बीकानेर Abhayindia.com निरन्तर जनसेवा के कार्य हो और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद रहे। इसी उद्बोधन के साथ नवनिर्वाचित विधायक अंशुमान सिंह भाटी का स्वागत-अभिनन्दन पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा किया गया।

जिला देहात कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि कोलायत से 32933 मतों से विजय होने के बाद अंशुमानसिंह भाटी का भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का अभिनन्दन किया गया। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे और देश की राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगे तभी देश विकास करेगा। एमएलए अंशुमान सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद अह्यौर वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से यह जीत संभव हुई है। कोलायत में अब रोजगार, शिक्षा व औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य करवा कर जनता को राहत प्रदान करनी होगी।

इस दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी, झंवरलाल गहलोत, साहिल सोढा, अमनदीप बिश्नोई, आदर्श शर्मा, नरेन्द्र चंचल, अमर खंडेलवाल, आनन्द सोनी एवं जय उपाध्याय सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *