रिपोर्ट : अजीत पाठक
विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के सकलडीहा बाजार,नागेपुर, टिमिलपुरा गांवों में जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्णानंद पाण्डेय ने पदयात्रा निकालकर जनसम्पर्क किया गया इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने डोर टू डोर जनसम्पर्क करके सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की अपील किया ।
इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि देश मे मोदी जी व प्रदेश में योगी के नेतृत्त्व में विकास की गंगा बह रही है देश निरंतर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है योगी जी ने चंदौली में मेडिकल कॉलेज,डिग्री कॉलेज व अन्य क्षेत्रों में विकास करके यह साबित कर दिया गया है कि पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की जरूरत है आज सकलडीहा के लोगो ने भी प्यार दुलार देकर संकल्प लिया है कि सकलडीहा में भी कमल खिलेगा हम सब मिलकर सकलडीहा में कमल खिलाने के लिए तैयार है ।
इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय को स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है ये सकलडीहा में कमल खिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है ।
इस मौके पर कमलापति पाण्डेय, सत्यप्रकाश गुप्ता,देवेंद्र दत्त पाण्डेय, सतीश तिवारी,विजय यादव, मुसाफिर प्रजापति, मुराहु बनवासी, प्रेमशंकर पाण्डेय, गोपाल सिंह,विनोद उपाध्याय, अनिल यादव ,अनिल ओझा, शैलेन्द्र पाण्डेय ,श्याम लाल बनवासी, पंचम चौहान, अवधेश सिंह,रमाशंकर खरवार, दीपक केशरी,अरुण मिश्रा, कंचन बिंद, नंदलाल कुशवाहा एवं इत्यादि लोग रहे ।
