रिपोर्ट : अजीत पाठक

विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित अघोरेश्वर महाप्रभु की साधना स्थली में भाजपा नेता कृष्णानंद ने जरूरतमंद 200 लोगों को  कम्बल वितरण किया ।इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को रखकर आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा अपने नीति सिध्दांत को पहुचा रही है आज भाजपा सरकार समाज के हर तबके का विकास हो रहा है मोदी जी व योगी जी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर व्यक्ति तक सुविधा प्रदान कर रही है आज देश मे स्वच्छ भारत मिशन ,उज्ज्वला गैस योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओं का लोगो को लाभ मिल रहा है आज इस देव स्थान पर मेरे द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरण किया जा रहा है यह अभियान लगातार पूरे विधानसभा में तीव्र गति से चलता रहेगा समाज के जरूरतमंद लोगों इस अभियान से न छूटे मैं यह संकल्प ले रहा है जहाँ तक हो सकेका वहाँ तक जरूरतमंद लोगों को इस अभियान से जोडूंगा । हम लोगो इस कार्यक्रम की प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिध्दांत से ले रहा हु ।
इस दौरान सतीश शुक्ला,अखिलेश सिंह,सत्यप्रकाश गुप्ता,कमलापति पाण्डेय ,अनिल ओझा ,अखिलेश मिश्रा, रामप्रकाश उपाध्याय ,मनीष मौर्या एव इत्यादि लोग रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *