Bikaner Abhayindia.com भारतीय अंतरिक्षयान यानी चंद्रयान-3 ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए चाँद पर लैंडिग करली है। बुधवार को भारतीय मिशन मून शाम को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हो गया था। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए इंतजार कर रही थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सफलता प्राप्त हो इसके लिए पूरे देशभर में हवन-अभिषेक के साथ प्रार्थनाएं भी की गई। इसी क्रम में बीकानेर के भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा सर्किट हाउस के समीप स्थित अपने कार्यालय में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 बार हनुमान चालीसा के पाठ कर चंद्रयान की सुरक्षित और सफलतम लैंडिंग की प्रार्थना की गई थी।

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि चंद्रयान की सफलतम लैंडिंग होने का उत्साह पूरे भारत में दिखा है। जन-जन की भावना दर्शा रही थी की चंद्रयान-3 की लैंडिंग होना बेहद महत्वपूर्ण है। लैंडिंग होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

इस ऐतिहासिक सफलता के लिए किए गए हनुमान चालीसा पाठ आयोजन में जेठमल सेठिया, गणेश जाजड़ा, ओम राजपुरोहित, भगवान सिंह मेड़तिया, सुखाराम दावा, पानमल डागा, राजेंद्र शर्मा, बिरजू प्यारे, शंभू गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, आदर्श शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, विनय चौहान, शिव कुमार पांड्या, महादेव शर्मा, अजीत सिंह चारण, पवन सुराणा, आनन्द सोनी, वर्षा भाटी, पलक राठौड़ एवं पूजा भाटी शामिल रही।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *