चंदौली । 100 दिनों में प्रदेश सरकार ने 10 हजार सरकारी नौकरियां तथा प्राइवेट सेक्टर में 50,000 नौकरिया देकर एक मिसाल कायम किया है । सरकार गरीबों किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है , उक्त बातें स्थानीय भवतपुरा गांव में आयोजित अभिनन्दन समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहीं  । 

          उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनिल राजभर को दोबारा कैबिनेट मंत्रालय में श्रम तथा सेवायोजन मंत्री बनाए जाने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे अनिल राजभर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही गांव गरीब और इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है । बाकी सभी पार्टियां एक दूसरे को लड़ाने का कार्य कर रही है । प्रदेश में समग्र विकास की मुहिम चल रही है । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मोदी विजन का महीना चल रहा है । 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है । लक्ष्य पर काम हो रहा है । अति दलित , अति पिछड़ा वर्ग के साथ ही सभी वर्ग के लोगों का सभी पार्टियों ने इस्तेमाल किया लेकिन उनके भलाई के लिए किसी भी पार्टी ने काम नहीं किया । प्रधानमंत्री के अभियान के साथ पूरा वर्ग लगा हुआ है तथा भाजपा की असली ताकत बनकर उभरा है । कई ताकते इन्हें गुमराह कर रहे हैं परंतु वे सफल नहीं होंगे । जब उत्तर प्रदेश मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में पुनः स्थापित नहीं कर लेगा तब तक चैन से नहीं सोएगा । पहले इन्वेस्ट के मामले में पूरे देश में उत्तर प्रदेश 14 वे नंबर पर था पर आज दूसरे नंबर पर आ गया है । उत्तर प्रदेश सरकार की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । प्रदेश में उद्योग के अनेक हब बनाए जाएंगे , जिससे मजदूरों का पलायन रुकेगा । हर खेत को पानी व हर गरीब को काम दिलाना सरकार की प्राथमिकता है । सम्मान समारोह में पूर्व विधायक साधना सिंह ,राणा प्रताप सिंह, सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार शिवमंगल बियार, हुकुम सिंह,टुनटुन सिंह, शम्भू नाथ, संतोष गुप्ता ,राघवेंद्र सिंह, रंगु पांडेय,रामजतन बियार आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *