नई दिल्‍ली Abhayindia.com भाजपा ने छत्‍तीसगढ के बाद मध्‍यप्रदेश में भी मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। अब राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री के चेहरे का ऐलान होना बाकी है। पार्टी ने मध्‍यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्‍यमंत्री घोषित किया है। यहां दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। इनमें जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से भाजपा के विधायक हैं। यादव शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रहे। डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयं संघ के करीबी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पारिवारिक करीबी माने जाते हैं। इन्होंने उज्जैन में संघ के 4 बड़े सफल कार्यक्रम करवाएं हैं तो युवाओं में पसंद किए जाते हैं।

इधर, राजस्थान में मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक कल शाम 4 बजे होगी। दोपहर 1 बजे से 3 बजे पंजीकरण और लंच का कार्यक्रम रहेगा। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने यह जानकारी दी है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *