बबुरी चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के दूदे गांव के पास गुरूवार को एक भूसा लदे वाहन से टक्कर हो जाने कारण बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल को बबुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत चिन्ताजनक होने पर चिकित्सको ने उसे अंयत्र भेज दिया ।    

       जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर दूदे गाव निवासी श्यामबाबू 18 वर्ष बबुरी बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर अपाचे बाइक से घर को जा रहा था । वह गाव के पास पहुंचा ही था कि एक भूसा लदी मैजिक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई । घटना मे युवक बुरी तरह से घायल हो गया । घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बबुरी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सर में चोट ज्यादा लगने के कारण मुगलसराय रेफर कर दिया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *