जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्‍याशियों के चयन को लेकर लगातार बैठकें कर रही है। इसी क्रम में आज दोपहर तीन बजे पार्टी के वॉर रुम में बैठक बुलाई गई है। इस बीच, खबर है कि पार्टी अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची संभवत: नवरात्रा के बाद यानी 20 अक्‍टूबर के आसपास जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि आज होने वाली कोर कमेटी की बैठक समन्वयक सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल शामिल होंगे।

इस बैठक में प्रत्‍याशियों के टिकटों के साथ ही विपक्षी पार्टी भाजपा को घेरने जैसे मसलों पर भी व्‍यापक चर्चा होगी। इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति की भी बैठक बुलाई जाएगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *