रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली। जनपद के कटसिला मोड़ के पास रविवार की देर रात करीब 12 बजे , स्थानीय पुलिस और दो शातिर बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर मे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा लेेेेकिन  चंदौली पुलिस व बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में फरार बदमाश को भी थाना सकलडीहा अन्तर्गत नई बाजार मे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया ।

      जिले में बदमाशों की सक्रियता की सूचना पर रात से ही जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस भी क्षेत्र में जांच कर रही थी। देर रात कटसिला मोड़ के पास दो बाइक से दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टार्च की रोशनी देकर उन्हें रुकने का इशारा किया, तो एक बदमाश बाइक घुमा कर भाग गया जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बदमाश के बंदूक से निकली गोली सदर कोतवाल के वाहन को छूते हुए निकल गई। इसपर पहले से ही अलर्ट पुलिस ने बदमाश के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया और बदमाश के पैर में गोली मारकर धर दबोचा। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस को मौके से असलहा और बाइक बरामद हुई है।   

     इस सम्बन्ध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान खतरे को भांप कर एक बदमाश सकलडीहा की तरफ भाग निकला , वहीं दूसरे ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बदमाश द्वारा चलाई गयी गोली सदर कोतवाल के वाहन पर लगी । पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चंदौली पुलिस व बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में फरार बदमाश को भी थाना सकलडीहा अन्तर्गत नई बाजार मे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश की पहचान पीयूष सिंह के रूप में हुई है। इसपर रंगदारी, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। 2018 में तत्कालीन मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र ने पीयूष सहित आधा दर्जन बदमाशों को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गाजीपुर का रहने वाला यह बदमाश कुछ वर्षों से वाराणसी को अपना ठिकाना बनाए हुए था। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *