रिपोर्ट : विशेष संवाददाता

बबुरी । स्थानीय कस्बा स्थित ट्यूबवेल के लगभग ढाई महीने से खराब पड़े मोटर को मरम्मत होने के बाद भी राजनीतिक दबाव में शुरू न करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।            गौरतलब है कि लगभग ढाई महीने से बबुरी स्थित ट्यूबवेल की मोटर खराब पड़ी हुई थी जिसे ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई । कस्बे के समाजसेवी श्रीप्रकाश के प्रयास के बाद विभाग के लोग सक्रिय हुए जिस पर खराब मोटर मरम्मत के लिए चंदौली भेज दी गई तथा 2 दिन बाद मरम्मत कर वापस ट्यूबेल पर लाई गई । लेकिन मोटर के साथ लगने वाली निकली हुई पाइप विभाग ट्यूबेल पर नहीं भेज पाया, जिस पर किसानों ने विभाग से पाइप भेजने की मांग की । इस बीच कुछ लोगों द्वारा ट्यूबेल मरम्मत को अपना प्रयास बता कर प्रचारित किया जाने लगा । जिस पर किसानों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने अपनी पहुंच का प्रभाव दिखाते हुए 1 सप्ताह तक ट्यूबवेल को न बनने देने की बात कही । इसके बाद कई दिन बीतने के बाद भी विभाग के लोगों ने ट्यूबवेल की पाइप नहीं भेजी जिस पर ग्रामीणों ने कई बार विभाग में संपर्क किया लेकिन बार-बार बहाने बनाते हुए विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को उलझाए रखा । जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए तथा मंगलवार को दर्जनों की संख्या में जुट कर विरोध दर्ज कराया । इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग किसानों की समस्या को दरकिनार करते हुए राजनीतिक दबाव में काम कर रही है । 1 सप्ताह पहले मोटर बन कर आने के बाद भी मोटर के साथ गई पाइप विभाग द्वारा नहीं भेजी जा सकी । जिससे ट्यूबवेल न चलने से खेतों में लगे पौधे सूख रहे हैं  । इस संबंध में संवाददाता द्वारा संपर्क किए जाने पर अवर अभियंता मनोज कुमार भारती पाइप न भेजने का अलग-अलग कारण बताते हुए बर्गलाते रहे । पहली बार उन्होंने कहा कि ड्राइवर अस्वस्थ होने के कारण नहीं ले जा पाया तो दूसरी बार गाड़ी खराब होने की बात कही । फिर पाइप के साइज की गड़बड़ी बताते हुए कुछ दिन बाद भेजने की बात कहने लगे । बहरहाल ग्रामीण विभाग के राजनैतिक प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए लामबंद है । किसान बिजई प्रजापति , काशी मौर्या ,प्रेमचंद्र मौर्य , रामचंद्र मौर्य , भीष्म मौर्य भारत कैलाश ,सारनाथ , हंसा , नारायण, मरिउल्लाह , हरी मौर्य , विजय मल मौर्या आदि ने जिलाधिकारी से इस मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत टुबेल शुरू कराने की मांग की है । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *