बबुरी चन्दौली । जनपद में बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए कप्तान अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी बबुरी द्वारा थाना क्षेत्र के तमाम बैंकों का चेकिंग किया गया ।
इस चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा के तमाम चीजों का गहनता से निरीक्षण किया । थाना प्रभारी बबुरी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बबुरी थाना क्षेत्र के अधिकतर बैंको में सुरक्षा व्यवस्था ठीक है, कुछ बैंको में सोशल डिस्टेन्सिग व सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देश दिए गए हैं । इस दौरान थाना प्रभारी बबुरी ने बैंक के बाहर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *