
बबुरी चन्दौली । विगत होली के दिन क्षेत्र के हरिड़का गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसमें लगभग दर्जन भर लोग हत्या के मामले में नामजद हुए थे जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बबुरी थाना प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने लगभग आधा दर्जन लोग को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था । लंबे समय से हत्या के मामले में फरार चल रहे टिंकू सिंह, आलोक सिंह और अनिल सिंह के घर थाना प्रभारी बबुरी ने मय फोर्स जाकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा कर दिया । ज्ञात हो कि इन सभी अभियुक्तों के ऊपर थाना बबुरी में धारा 147, 323, 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत है । जिसको लेकर यह कार्रवाई हुई ।कार्यवाही करने वाली टीम में थाना प्रभारी बबुरी सत्येंद्र विक्रम सिंह सब इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडे , मोहन राम ,हेड कांस्टेबल सत्येंद्र पांडे ,हेड कांस्टेबल मनोज , कॉन्स्टेबल राहुल, कॉन्स्टेबल गौरव रहे ।
