बबुरी । आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी चकिया के नेतृत्व में बबुरी थाने के थानाध्यक्ष व भारी फोर्स ने बुधवार की शाम बबुरी बाजार में पैदल मार्च किया ।    

       विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने व चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया । इसी क्रम में बुधवार की शाम क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह के नेतृत्व में बबुरी  थानाध्यक्ष अतुल कुमार व पुलिस फोर्स ने बबुरी नहर से रूट मार्च निकालकर पूरे बाजार का भ्रमण किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने लोगों से अपील किया कि विधानसभा चुनाव के मतदान महापर्व में सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं । चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाले अथवा संदिग्ध व्यक्तियों को देखते ही स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दें । साथ ही कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क सेनीटाइजर तथा सामाजिक दूरी का पालन भी सुनिश्चित करें । इस दौरान कस्बा प्रभारी सत्यनारायण शुक्ला, अजीत यादव, सत्येंद्र पांडे, राहुल खरवार, गौरव राय ,गौरव यादव, कृष्णा यादव, अनुज कुमार वर्मा, अंकित, मनोज सिंह, रागिनी यादव ,बबीता राय सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *