बबुरी । मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बबुरी पुलिस ने दस हजार के एक इनामी गैंगस्टर वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया । पुलिस पकड़े गये अपराधी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है । 

         पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश के क्रम में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अतर्गत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबुरी पुलिस ने शनिवार को उतरौत बाजार की नहर पुलिया से चकिया थाने पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि छोटू कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम जमालपुर पतेरी थाना चांद जनपद भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया है । इसके ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। पकड़ा गया अपराधी गैंगस्टर का वांछित अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा, कांस्टेबल गौरव राय सम्मिलित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *