बबुरी। सोमवार को बबुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशोक इंटर कालेज के पास से अपहरण के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया ।      

     जनपद मे पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित कुमार और क्षेत्राधिकारी चकिया प्रीति त्रिपाठी के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को बबुरी पुलिस ने अपहरण के अभियुक्त जितेन्द्र बियार पुत्र बाबूलाल निवासी चनहटा थाना बबुरी जनपद चन्दौली को बबुरी नहर के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं  भागने की फिराक मे था । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 देवेन्द्र कुमार साहू  तथा हे0का0 हरेन्द्र शामिल रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *