चंदौली । बुधवार को बबुरी पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की गयी ।
बता दें कि क्षेत्राधिकारी, मुगलसराय के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कई धाराओं में संलिप्त रवि प्रताप उर्फ रवि पुत्र बचाऊ राम निवासी ग्राम बेगमपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी को बैंक ऑफ इंडिया पांडेपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मोबाइल फोन से एक महिला को अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए, गाली गलौज लिख कर मैसेज करता था । बबुरी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
