रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

बबुरी / चंदौली  । शुक्रवार की दोपहर थाने से चंद कदम की दूरी पर पुलिस की चेकिंग अभियान में चोरी की एक बाइक तथा 315 बोर कट्टा के साथ एक किशोर को बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही दो किशोर भागने में सफल हो गए ।          जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बबुरी पुलिस सघन चेकिंग अभियान के तहत चकिया मुगलसराय मार्ग पर चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन किशोर पुलिस को देख कर वाहन घुमाकर भागने लगे । पुलिस ने उन्हें संदिग्ध मानकर पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर एक किशोर को चंद्रप्रभा पुल के पास धर दबोचा वही दो किशोर बाइक से कूदकर फरार हो गए । पकड़े गए किशोर की पहचान सूरज मौर्य पुत्र राम अवध मौर्य (15 वर्ष) निवासी बंशीपुर बबुरी के रूप में हुई । पकड़े गए किशोर के पास से 315 बोर का कट्टा, दो जिन्दा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका नंबर बदल दिया गया था । इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी के पास से एक अदद कट्टा, दो जिन्दा कारतूस तथा एक चोरी की बाइक बरामद हुई है , जिसका नम्बर बदल दिया गया था । इस के 2 साथी जो बाइक पर सवार थे भागने में सफल हो गए हैं । जिनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बाल अपचारी सूरज ने उनकी पहचान शीतल प्रजापति पुत्र विजयी निवासी डवक जिला मिर्जापुर तथा सनी गिरी निवासी डवक जिला मिर्जापुर के रूप में बताया है । तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *