बबुरी/चंदौली । स्थानीय कस्बे में रविवार को क्षेत्रीय सपाजनो ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस मनाया । ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मे जगदेव बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अरविन्द पासवान ने कहा कि जगदेव बाबू एक महान राजनीतिक दूरदर्शी थे, उन्होंने हमेशा शोषित समाज की भलाई के बारे में सोचा और इसके लिए उन्होंने पार्टी तथा विचारधारा किसी को महत्त्व नहीं दिया। उन्होंने कहा था, ‘जो लड़ाई मैं शुरू कर रहा हूं, वह अगले सौ साल तक चलेगी। पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल में रहेगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी।’ इसी क्रम में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया ने कहा कि जमींदारी प्रथा के तहत जो गरीब वंचित तबका था उसे प्रताड़ित करने की जो परंपरा थी उसके विरुद्ध जगदेव बाबू ने जबरदस्त जन संघर्ष किया । आज जब भी किसी वंचित तबके के लिए आवाज उठाने की बात होती है बिना जगदेव प्रसाद के नाम लिए बातों को पूरा नहीं किया जा सकता । 


          इस मौके पर पूर्व प्रधान दिनेश जायसवाल  ,महेश मौर्या श्यामकृष्ण मौर्य, शुभेंदु मौर्य ,सुजीत मौर्य, मुलायम सिंह यादव, भानु सोनकर, बमबम आदि मौजूद रहे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *