सपा पुनः सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। तो बीजेपी यूपी में अपनी सरकार बरकरार रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शूरू कर दी है। ऐसे में दोनों दलों के अपने दावे हैं की अगली सरकार उनकी ही आएगी। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए फिलहाल राष्ट्र संदेश के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मौर्या से तेजतर्रार युवा सपा स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा मुखातिब हैं।

यूपी की सियासत धीरे-धीरे चुनावी डगर की तरफ बढ़ रही है। सपा को प्रदेश की सत्ता से बेदखल हुए पांच साल होने को आया है। और बीजेपी सत्ता पर काबिज हुए भी पांच साल होने वाला है। दोनो पार्टियां अपने अपने तरीके से उत्तर प्रदेश में अगला सरकार बनाने के लिए प्रयासरत हैं । हम बात करेेंगे वर्तमान सरकार के कामकाज और  समाजवादी पार्टी के बारे में सपा के युवा स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा से ।

सवाल : 2022 का चुनाव आप की पार्टी किन मुद्दों पर लड़ेगी,सपा को जनता क्यों पसन्द करेगी।
जवाब : देखिये उत्तर प्रदेश की जो सरकार है। इससे गरीब मजदूर किसान नौजवान हर कोई परेशान है।  लगातार इस सरकार की विफलतायें हैं।हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी का जो काम था इन्होंने जो अपनी सरकार में काम किये थें।आज वही काम जनता के बीच काम आ रही है। इसलिए जनता अखिलेश जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। चाहे वो नौजवानों के रोजगार का मामला हो चाहे वो शिक्षकों , वित्तविहीन शिक्षकों का मामला हो,अधिवक्ताओं का मामला हो। चाहे जिस मुद्दे पर आप देख लेंगे। हर गरीब व्यवसायी की मदद अखिलेश सरकार ने की है।
सवाल : केंद्र सरकार ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना मरीजों की मौतें नही हुई हैं। 
जवाब : देखिये ये तो हमें लग रहा है कि पूरे उत्तर प्रदेश की और पूरे देश की जनता जान रही है। जिनके परिवार में लोगों की मृत्यु हो गयी। जिनके परिवार के लोग सड़कों पर इंतजार करते रहे कि ऑक्सीजन का सिलिंडर मिल जाय। और वो अपने परिवार के लोगों को खो दिया । हमें लगता है उत्तर प्रदेश बहुत सारे लोग ऐसे थें। जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है इस कोरोनाकाल में और आक्सीजन के अभाव में एम्बुलेंस के अभाव में हॉस्पिटल के अभाव में दवाई के अभाव में। तो सरकार बुरी तरीके से फेल थी।  सरकार कह दे कि कोरोना आया ही नहीं था। तो क्या करेंगे उसके लिए,लेकिन जो सच है वह यही है कि बहुत सारे लोग हमारे आपके बीच के चले गए ।
सवाल : अखिलेश सरकार की बहुत सी योजनाएं योगी सरकार ने बन्द कर दिया । क्या सपा सरकार आई तो उन योजनाओं को पुनः चालू किया जाएगा। 
जवाब : बिल्कुल,सारे जनकल्याणकारी योजनाएं जो हमारी थीं। वह बहुत सारी योजनाएं इस सरकार ने बन्द कर दी है।  इसको हम लोग दोबारा सरकार बनने पर शुरू करेंगे।
सवाल : सपा को लेकर एक आम धारणा  बनाई गयी है कि यह मुसलमानों यादवों की पार्टी है। सवर्ण,दलित दरकिनार रहते हैं,इसपर आपका क्या विचार है।
जवाब : इसपर मेरा विचार यह है कि ना तो मैं यादव हूँ, ना मुस्लिम हूँ। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार का गरीब परिवार का बेटा हूँ। और कायस्थ समाज से आता हूँ। और कायस्थ समाज के लोगों को मोस्टलीमाना यह जाता है। ये किसी दूसरे दल के कमिटेड वोटर होते हैं। लेकिन हमारे जैसे नौजवान पे गरीब परिवार के बेटे पर विश्वास किया आदरणीय अखिलेश यादव जी ने । हमें चुनाव लड़ाया औऱ बनारस के आसपास के पढ़े लिखे लोगों ने मोदी के संसदीय क्षेत्र के आसपास के पढ़े लिखे लोगों ने इस बात को साबित किया कि समाजवादी पार्टी के साथ पढ़ा लिखा वर्ग है।
सवाल : बसपा के बाद भाजपा सोशल इंजीनियरिंग पर ध्यान दे रही है। सभी बिरादरियों को सरकार और संगठन में प्रतिनिधित्व दे रही है।सपा को लोग इस मामले में कमजोर बताते हैं ऐसा क्यों।
जवाब : देखिये कोई कुछ भी कहे समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। समाज में हमारी पार्टी ने कभी भेदभाव नहीं किया कि कौन सवर्ण है,कौन दलित है,कौन बैकवर्ड है। वो हर आदमी को एक निग़ाह से देखने का काम करती है। इसलिए समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हर आदमी का ध्यान देने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी में हर आदमी का सम्मान है। हमारी पार्टी में सभी बिरादरी को प्यार सम्मान मिलता है।
सवाल : योगी सरकार के कामकाज को आप किस नजरिए से देखते हैं आप। 
जवाब : योगी सरकार ने कोई काम ही नहीं किया।पिछले पांच साल में जनता को बरगलाने के जनता को बहकाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया। ठोको नीति उन्होंने बना दी सिर्फ ठोकते रह गए। किसको ठोका उनको खुद ही नहीं पता चला। और लगातार जनता परेशान है व्यापारी पर लगातार हत्या रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज समझिये की हर व्यक्ति परेशान है इस सरकार से।
सवाल :दस लाख नौकरी, 3 सौ यूनिट मुफ्त बिजली क्या यह सब घोषणा जनता को लुभा पाएगी।
जवाब : देखिये यह आम आदमी हर आदमी इससे जुड़ा हुआ है। यह गरीब के हित का मुद्दा है। आज उत्तर प्रदेश में बिजली पूरे भारत से सबसे ज्यादा महंगी बिक रही है। तो महंगी बेच कौन रहा है,यह सरकार क्यों महंगी बेच रही है।और हमारी सरकार बन रही है और हमारे नेता (अखिलेश यादव)के घोषणा पत्र में यह आएगा तो मुझे पूरा विश्वास है कि जो वह कहते हैं वह वो करते हैं। तो उसमें कोई कमी नही रहेगी। क्योंकि हर व्यक्ति के प्रति सोचने का काम समाजवादी पार्टी करती है।
सवाल : आप बनारस के रहवासी हैं। बनारस का विकास आपकी नजर में कितना हुआ। विश्वनाथ कॉरिडोर के बारे में आपके विचार क्या हैं।
जवाब : बनारस का विकास नही हुआ बनारस का तो विनाश हो गया। यहां लगातार आप सड़कों पर चलेंगे। स्मार्टसिटी कही जाती है। प्रधानमंत्री चार दिन पहले आये थे तो रास्ते पर पर्दे लगाने पड़ गए। कौन सी स्मार्टसिटी आपने बनाई की रास्ते पर आपको पर्दे लगाने पड़ गए । चारो तरफ कूड़े कचरे के अंबार हैं। सड़कों पर गड्ढे हैं। आप समझिये सीवर व्यवस्था दुरुस्त नही है। किसी चीज की व्यवस्था नही है। आज बनारस की स्थिति बद से बदतर हो गयी है, जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है।आप विश्वनाथ कॉरिडोर की बात कर रहे हैं। हमें नहीं लगता कि इतने मंदिर कभी इतिहास में औरंगजेब ने भी नहीं तोड़े होंगे जितना इस सरकार ने तोड़ दिया। और हमारे विग्रह थे नाली में फेंकने का काम किया है इस सरकार ने। कहीं न कहीं हमें और आपको जो आस्था से जुड़ा है आदमी है, जो बनारस का रहने वाला है उसे इस बात का कष्ट है।
सवाल : सपा को जनता क्यों पसन्द करे,और बीजेपी को जनता क्यों नापसंद करे , कोई कारण ।
जवाब : नौजवान को रोजगार दिया और जिसको रोजगार नहीं दे पाये उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया। लड़कियों को कन्या विद्याधन दिया। हमारे नौजवानों को , क्योंकि आज जो ई क्लासेज की जो बात होती है। ई क्लासेज तब सम्भव है जब आपके पास लैपटॉप होगा। लैपटॉप भी आदरणीय अखिलेश यादव जी ने दिया।  और आज अखिलेश यादव जी ने लैपटॉप नहीं दिया होता तो इस कोरोनाकाल में बहुत से बच्चे पढ़ नहीं पाते। और 108 नम्बर की एम्बुलेंस अखिलेश यादव जी ने नहीं दी होती तो आज हमारे आपके बीच के बहुत सारे लोग सड़क पर मर गए होते।जो अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते। अस्पतालों को उच्चीकरण करने का काम अखिलेश यादव जी ने किया था। 100 नम्बर की जो सेवा दी थी डायल 100 पुलिस की सेवा जनता को दी थी। उसे बदलकर 112 कर दिया गया। उसका नाम बदल दिया गया। नाम बदल सकती है सरकार कुछ दूसरा काम नहीं बदल सकती। नौजवान को अगर रोजगार चाहिए व्यापारियों को सुरक्षा चाहिए। चाहे वो अधिवक्ताओं को सम्मान चाहिए,किसानों को फ़सल की आय चाहिए। हमें लगता है इन सारे मुद्दों पर चाहे वह बुनकर हो किसान हो अधिवक्ता हो सभी लोग अखिलेश यादव जी की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है।
सवाल : मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव में क्या फर्क है।
जवाब : फर्क बहुत बड़ा है। विजन सोच, जहां हमारे नेता। विदेश में पढ़के आये हैं। पढ़े लिखे हैं। उनके पास विजन है उनके पास सोच है। उनका दायरा बहुत बड़ा है। वहीं हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) शायद लेपटॉप चलाना भी नहीं जानते। तो यह आप समझ सकते हैं आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को कहां लाकर गिराना चाहती है। हमें लगता है कि यह बहुत बड़ा फर्क है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *