Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के फल व सब्जी मंडी के अध्यक्ष एवं वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अरविंद मिढ्ढा ने पंजाबी अरोडा सिंधी सिक्ख मोदी खत्री समाज के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति, युवा शक्ति के साथ राजस्‍थान के कांग्रेस पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्‍त्री के समक्ष बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी पेश की है।

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश खत्री ने कांग्रेस पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री को अरविंद मिढ्ढा की ओर आश्‍वस्‍त किया और उन्हें बताया कि पूर्व विधानसभा सीट पर लगातार कांग्रेस हार रही है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र खत्री अरोडा पंजाबी मोदी सिंधी समाज बाहुल्य क्षैत्र हैंं। इस क्षेत्र से इस समाज के 60000 से भी ज्यादा वोटर हैंं। इसके अलावा अरविन्द मिढ्ढा स्वच्छ छवि के बेदाग, लोकप्रिय और मिलनसार समाजसेवी है।

उन्‍होंने बताया कि पिछले 35 वर्षों से काग्रेंस संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न पदों में रहते हुए जिम्मेदारी के साथ आज भी कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। अरविंद मिढ्ढा की दावेदारी के समर्थन में बीकानेर सर्व खत्री पंजाबी अरोडा समाज के अध्यक्ष जयकृष्ण गोंबर, बीकानेर बहावलपुर पंजाबी समाज के केशव रहेजा, खैरपुर समाज के अध्यक्ष सतीश मुटरेजा, बीकानेर वैष्णोधाम के अध्यक्ष सुरेश खिवानी, बीकानेर अहमदपुर पंचायत के अध्यक्ष सतीशकुमार खत्री, राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष किसन कुमार चावला, व्यास कालोनी पंजाबी महासभा के लीलाधर खत्री, नरेश गुरेजा, रथखाना कालोनी पंचायत से बंसत हजरती, खत्री मोदी समाज से संजय कपूर, पार्षद अंजना खत्री, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई से राकेश आहूजा, कपडा मार्केट के अध्यक्ष संजीव अरोडा, युवा विंग सदस्य मोहित, रिंकू, रोहित, हनी, अनुज, अभिषेक, दुष्यंत, गौरव, सोनू, साहिल, अजय, भूमिक मातृशक्ति सहित बीकानेर पुगल रोड फल और सब्जी मंडी व कपडा मार्केट से दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *